Fri. Apr 10th, 2026

कोटद्वार में बढ़ रहा डेंगू

समाचार इंडिया/कोटद्वार। गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में कोरोना संक्रमण के केस कम होने शुरू हुए कि अब डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है। कोटद्वार में डेंगू का डंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के घनी और विकसित हो रही कालोनियों में डेंगू वाहक एडीज मच्छर बेकाबू होते जा रहे हैं। विगत कुछ दिन पूर्व कोटद्वार के नजीबाबाद रोड के शिवालिक नगर में एक महिला को बुखार होने पर उनकी जांच की गई तो उनमें डेंगू के लक्षण पाए गए। महिला के परिजन उपचार के लिए उन्हें  दिल्ली ले गये थे, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो वी थी। वही  शहर से सटे काशीरामपुर में भी डेंगू के कहर से एक महिला की मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार  भाजपा की एक कार्यकर्ता को बुखार की शिकायत पर महिला की रक्त की जांच की गई थी, जिसमे महिला को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। महिला की आज मौत हो गई।  कोटद्वार में लगातार डेंगू के मामलों को देखते हुए लोगों में भय बना हुआ है। स्थानीय जनता ने स्थानीय प्रशासन से डेंगू से निपटने के लिए कारगर उपाय करने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *