Fri. Apr 10th, 2026

तेज रफ्तार कार ने मां बेटे को मारी टक्कर, मौत

logo

समाचार इंडिया/ऋषिकेश। हिमाचल से हरिद्वार जा रही एक तेज रफ्तार कार ने आज सुबह पांच बजे के लगभग सड़क किनारे खड़े मां बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज सुबह एक बेलगाम कार ने सड़क किनारे खड़े माँ, बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक जर्मनी में नौकरी करता था और आज छुट्टी खत्म होने पर वापस जर्मन लौट रहा था। उसकी आज दिल्ली से फ्लाइट थी। मां बेटे को छोड़ने आई हुई थी। रायवाला पुलिस के मुताबिक  देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिद्दरवाला इंटर कॉलेज के सामने एक कार ने सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी है। सूचना पर पहुंची व देखा तो हादसे में मां बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पूछताछ करने पर पता चला की कार बिलासपुर हिमाचल से हरिद्वार जा रही थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *