Sat. Sep 21st, 2024

हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

समाचार इंडिया / पौड़ी। स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ  जनपद  में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गढ़वाल आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने आयुक्त कार्यालय परिसर पौड़ी में ध्वजारोहण कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई  दी। आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने कहा कि हम आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अंतर्गत ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम पूरे देश में एक वर्ष से मनाये जा रहा है यह स्वतंत्रता दिवस बहुत खास है क्योंकि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है, जो पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। हमारे देश में विभिन्न प्रांत, जाति, धर्म, भाषा होने के बावजूद हम एकजुट होकर अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर, आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आज देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। कहा कि हमारा राज्य भी प्रगति की ओर अग्रसर है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। कहा कि अभी हमारे सामने और भी चुनौतियां हैं, उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान,अपेक्षा और आकांक्षाओं के अनुरूप देश को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन से भी आपसी सहयोग से अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने इस मौके पर कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर अपर  आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्वीराल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिंह रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश रावत, एडीआईओ सूचना एवं लोक संपर्क विभाग सुनील सिंह तोमर, प्रशासनिक अधिकारी धर्म सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *