Fri. Apr 10th, 2026

पौड़ी का नाम किया रोशन

समाचार इंडिया/पौड़ी।  पॉलीटेक्निक गौचर में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र और पौड़ी निवासी 16 वर्षीय सिद्धार्थ रावत ने  साइकिल से सबसे कम उम्र में  दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड उमलिंगला में  पहुँचने का  कीर्तिमान बनाया है। सिद्धार्थ 30 जून को मनाली से साइकिलिंग शुरू की थी और वह  6 जुलाई को 7 दिन में 500 किलोमीटर का लम्बा सफर तय करके  मोटरेबल रोड उमलिंगला पहुँचे।  सिद्धार्थ रावत के पिता प्रवीण रावत पेयजल निगम पौड़ी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं,जबकि माता सारिका रावत प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। सिद्धार्थ आठ वर्ष की उम्र से साइकिलिंग कर रहे हैं। 15 साल की उम्र में सिद्धार्थ साइकिल से पौड़ी से केदारनाथ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *