Sun. Sep 22nd, 2024

तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर आंगनबाड़ी वर्करों को किया सम्मानित

समाचार इंडिया/देहरादून।

वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 वीरबालाओं  को राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने “तीलू रौतेली ” पुरस्कर और 35 को आंगनबाड़ी वर्करों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राज्यपाल ने  कहा कि सम्मानित होने वाली ये महिलाएं आगे और भी बेहतर कार्य करने के साथ ही समाज की अन्य महिलाओं को अच्छे कार्य  करने के लिए नेतृत्व प्रदान करेंगी।  मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि जहां उत्तराखंड राज्य की इतनी देवियां साथ हो, वहाँ सुपर एनर्जी होना स्वाभाविक है। मंत्री रेखा आर्या के नर-नारी के अंतर को दूर करने के समझाने के अंदाज़ की तारीफ करते हुए कहा कि पहाड़ की महिला को प्रभु का वरदान है। कहा कि यदि हर तरह से इन महिलाओं की मदद की जाए तो ये सब कुछ कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी अवार्डी यहाँ है, आप सबने एक अलग ही लीडरशिप में कदम रख लिया है। इन महिलाओं में इतनी पावर है कि अपने बलबुते पर अच्छा ग्लोबल बिज़नेस कर सकती हैं। आर्य ने कहा कि अगर आपका आंगन अच्छा है तो घर भी अच्छा होगा। उन्होंने वीरांगना तीलू रौतेली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जीवन से हमको सीख लेनी चाहिए। ये नाम ग्लोबल प्लेटफार्म पर होना चाहिए। साथ ही अच्छे राइटर्स को इन पर लिखना चाहिए ताकि उनके बलिदान को सभी याद रख सके। उन्होंने उत्तराखंड की महिला को सबसे अलग बताया और बोले यहाँ की महिलाओं की मेहनत का पूरे विश्व को पता लगना चाहिए। मंत्री  आर्या ने कहा कि राज्यपाल हमारी पहाड़ की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहद ही गहनता से सोचते हैं। उन्होंने पुरस्कार लेने वाली सभी महिलाओं को बधाई दी। कहा कि हमारी आंगनबाड़ी की ओर से जन-जन तक योजनाएं पहुचाई जाती है। कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी इन्होंने ये काम बखूबी किया है।  इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजपुर विधायक खजानदास ने कहा कि महिलाओं को इस तरह का सम्मान दिए जाने उनका हौसला बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *