Fri. Apr 10th, 2026

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 

हल्द्वानी तेज तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त समाचार के मुताबिक यहां चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी – सितारगंज मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई इस हादसे में बाइक चालक की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है दोनों युवक चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक समता आश्रम गली हल्द्वानी में किराए के मकान में रहते हैं तथा यह रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं। मृतक की पहचान पप्पू उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है जबकि का नाम संजीव है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *