Sat. Sep 21st, 2024

मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन

समाचार इंडिया/देहरादून। 

मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का आज निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भूपेंद्र सिंह के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। 80 के दशक में भूपेंद्र सिंह की कई गजलें और गीत पूरे देश भर में लोकप्रिय हुए। उन्होंने ‘मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे, ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’, ‘होके मजबूर मुझे उसने भुलाया होगा’ ‘दिल ढूंढ़ता है फिर वही’, ‘एक अकेला इस शहर’ में जैसे गीतों को गाकर उन्होंने संगीत प्रेमियों के दिल पर एक अलग छाप छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *