Thu. Apr 30th, 2026

चम्पावत उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

logo

समाचार इंडिया/ चम्पावत। चम्पावत विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ।  लोगो में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है, जैसे, जैसे दिन चढ़ता गया पोलिंग बूथों की ओर लोगों ने रुख करना शुरू कर दिया था। भाजपा ने  इस सीट पर पूरी ताकत झोंक रखी है। इस सीट पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की  निर्मला गहतोड़ी के बीच मुकाबला हो रहा है।  निर्मला कांग्रेस की चंपावत जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रही हैं। पूर्व की प्रदेश कांग्रेस सरकार में वह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी थीं।  चंपावत सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। विधानसभा चुनाव 2022 में चंपावत में बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी ने कांग्रेस के हेमेश खार्कवाल को 5304 वोटों से हराया था। कैलाश गहतोड़ी को 32547 वोट पड़े जबकि कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को 27243 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *