कार खाई में गिरने से मां- बेटी की मौत
समाचार इंडिया/ नैनीताल। नैनीताल घूमकर शनिवार को वापस घर लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की कार कालाढूंगी से 6 किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जीवन नगर, सोनीपत (हरियाणा) निवासी तिलक राज(47) अपने परिवार के 4 सदस्यों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे नैनीताल से लौटते वक्त उनकी कार कालाढूंगी से छह किमी पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में तिलक राज के साथ उनकी पत्नी रिया(42) वर्षीय पुत्री डिंपल(19) वर्षीय काव्या(13) व साले का पुत्र कार्तिक निवासी संतनगर दिल्ली सवार थे। हादसे में तिलक राज की पत्नी रिया और पुत्री डिंपल की कार के अंदर दब जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से खाई से बाहर निकाला। घायलों को कालाढूंगी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
