Fri. May 1st, 2026

सड़क हादसे में छह की मौत

समाचार इंडिया/ नई टिहरी।

गंगोत्री राजमार्ग पर  एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया।  हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार गंगोत्री राजमार्ग पर कंडी सौड़ तहसील के पास कोटीगाड़ (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि नई टिहरी के चंबा धरासू मोटर मार्ग कमांद के कोटी गाड में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन में 6 लोग ही सवार थे, उक्त गाड़ी में सिलेंडर रखे थे। बताया जा रहा है सिलेंडर ब्लास्ट होने से घटना हुई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *