कैलाश खेर के गीतों में झूमे दर्शक
समाचार इंडिया/देहरादून।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ऋषिकेश में उत्तराखंड पर्यटन, संगीत नाटक अकादमी, और कुटानी हैंडपैन के संयुक्त तत्वावधान में संगीत महोत्सव का रंगारंग समारोह आयोजित हुआ, सूफी गायक कैलाश खेर के गीतों में दर्शक झूम उठे, शनिवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में सुबह पहले सत्र का श्रीगणेश हुआ, इसके बाद स्वामी नारायण वैदिक ऋषिकुल की ओर से गंगा तट पर यज्ञ और सामवेद जप किया गया, संजीव और अश्विनी शंकर की शहनाई वादनस्मित तिवारी ने सरोद वादन किया, इसके बाद क्लाइव वाजू की ओर से ड्रम सर्कल, सुबह साढ़े दस बजे देवी संगीत आश्रम की ओर से अंतरराष्ट्रीय फ्यूजन संगीत का आयोजन किया गया, दूसरा सत्र मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शाम पांच बजे बाउल संगीत महादेव दास बाउली ने अपने बाउल संगीत की प्रस्तुति दी, शाम साढ़े पांच बजे विद्यापति संगीत, सुष्मिता झा और शाम छह बजे गंगा आरती के बाद, क्लाइव वाजू, अराज बैंड और पंछी बैंड और दिग्विजय सिंह परियार ने प्रस्तुति दी, देर रात कैलासा बैंड की प्रस्तुति हुई, जिसमें सूफी गायक कैलास खेर ने शिव की तांडव स्तुति से दर्शकों का जमकर मनोरंजन कियाकिया।
