Mon. May 4th, 2026

झुलसाती गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत

logo

समाचार इंडिया/देहरादून।

पश्चिमी विभोक्ष के चलते राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है और लोगों को झुलसाती गर्मी से मुक्ति मिल सकती है। मौसम विभाग ने 16 मई से राज्य में मौसम का मिजाज बदलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई के शाम से गढ़वाल और कुमाऊं के चमोली, रुद्रप्रयाग, नई टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा पौड़ी और देहरादून जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और ओलावृष्टि के साथ ही बारिश हो सकती है। वही विभाग ने बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के लिए 16 17 और 18 मई को बारिश और तेज आंधी चलने का का येलो अलर्ट जारी किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *