उत्तराखण्ड कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी May 9, 2022 समाचार इंडिया/देहरादून। कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उप चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों के कंधों पर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी होगी। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला,राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, , राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड, विधायक आदेश चैहान, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष मोहन भण्डारी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोडी 11 मई को नामांकन दाखिल करेंगी। Continue Reading Previous अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तारNext कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी More Stories उत्तराखण्ड चमोली पुलिस को सौंपी दो क्रेन May 2, 2026 उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की चर्चा May 2, 2026 उत्तराखण्ड स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर दिया जाए विशेष ध्यान May 2, 2026 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.