Sat. Sep 21st, 2024

चीन में फिर से कोरोना की दस्तक, कई शहरों में पसरा सन्नाटा

समाचार इंडिया/ डेस्क।
कुछ दिनों से कोरोना के केस बढ़ने से चौथी लहर की आहट सुनाई देने लगी है। कोरोना के केस एक हफ्ते में गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में बढ़ते मामले डराने लगे हैं। इसी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले दिनों कोरोना के नए वैरीएंट XE का केस महाराष्ट्र और गुजरात में मिलने के बाद से चिंता बढ़ा दी है। अगर हम पड़ोसी चीन की बात करें तो यहां कई दिनों से कोरोना के केस बढ़ने से लॉकडाउन लगाया गया है। शंघाई में कोरोना की वजह से सबसे सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है। खाने-पीने की चीजें न मिलने से कई लोग एक वक्त खाना खा रहे हैं। घरों के बाहर सरकार ने बैरिकेडिंग कर दी है। चीन में लॉकडाउन की वजह से सन्नाटा छाया हुआ है। लोग बाहर नहीं निकल सकते। उनके घरों तक चीजों की सप्लाई हो रही हैं। अभी चीन के 23 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इससे करीब 25 करोड़ लोग घरों में बंद हो गए हैं। शंघाई में कोविड मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और ओमिक्रॉन का BA.2 संस्करण चीन में और बढ़ने वाला है। चीन ने अपने सख्त कोविड नीति के तहत संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 5 अप्रैल से ही शंघाई को पूरी तरह बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *