Sun. Apr 26th, 2026

गंगनहर में नहाने गए दो भाई डूबकर लापता

logo

देहरादून। 

गंगनहर में नहाने गए दो सगे भाई डूबकर लापता हो गए हैं। उनके स्‍वजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर के रहने वाले दो भाई नैतिक व हर्ष साइकिल पर सतनाम साखी घाट पहुंचे। यहां पहले से कुछ बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों भाइयों ने भी अपनी साइकिल घाट पर खड़ी की और नहाने लगे। दोनों भाई रेलिंग पर चढ़कर गंगा की मुख्यधारा में कूदे, लेकिन वापस घाट तक नहीं पहुंच पाए। देखते ही देखते दोनों गंगा की तेज धारा में डूब गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। जल पुलिस के गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं।
इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि लापता नैतिक उम्र 16 वर्ष व हर्ष उम्र 13 वर्ष दोनों भाई हैं। वह साइकिल से घाट पर नहाने आए थे। दोनों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *