Sun. Apr 26th, 2026

बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर होगा झण्डा रोहण

logo

देहरादून।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस को मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है , वंही इस सम्बन्ध में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया, उत्तराखंड बीजेपी ने बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्रों तक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है जिसको लेकर एक बैठक की जा चुकी है और एक बैठक आज शाम को होनी है जिसमे कल के कार्यक्रम की रूप रेखा को अन्तिम स्वरूप दिया जाएगा, साथ ही कौशिक ने बताया कल सुबह 9 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर झण्डा रोहण होगा उसके बाद महानगर कार्यालय पर सभी इकट्ठे होंगे और वंहा से एक पद यात्रा करते हुए जीएमएस रोड स्थित एक फार्महाउस जाएंगे वंहा पर सभी प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा का अभिभाषण सुनेंगे, इस मौके पर प्रदेश स्तरीय सभी बड़े नेताओ के साथ ही मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे, और ठीक इसी तरह प्रदेश भर में बूथ स्तर तक कार्यक्रम किये जायेंगे, इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झण्डा लगाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *