Fri. Apr 24th, 2026

वेल्डिंग के दौरान ट्रक में लगी आग

logo

काशीपुर।

बाजपुर के दोराहा में वेल्डिंग के दौरान एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक आग का गोला बन गया। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।हालांकि इस आग की चपेट में आने से वेल्डिंग कर रहे कर्मी व ट्रक मालिक बमुश्किल बचे। शनिवार की देर शाम ग्राम कनोरा निवासी सुरेश पालन दोराहा स्थित वेल्डिंग की दुकान पर अपने ट्रक में वेल्डिंग कराने के लिए आया था। जहां वेल्डिंग के दौरान ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ट्रक आग का गोला बन गया। इस दौरान लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस टीम को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *