Thu. Apr 23rd, 2026

अब उपनल में अब सिर्फ सैनिक आश्रितों की होगी भर्ती

logo

देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगारों युवाओं के लिए कोरोना के समय उपनल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से लाखों लोगों को नौकरी दी जाती थी,लेकिन अब कोरोना के मामले कम होते ही उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की नियुक्ति होती थी, लेकिन उपनल के महाप्रबंधक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (सेवानिवृत्त) के मुताबिक कोविड काल के दौरान गैर सैन्यपृष्ठ भूमि के लोगों को भी नियुक्ति का आदेश हुआ था। लेकिन 31 मार्च को इसकी समय सीमा खत्म होग गई है। जानकारी के मुताबिक उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में इन्हें नियुक्तयां दी जा सकें। लेकिन समय-समय पर इसमें गैर सैन्यपृष्ठ भूमि के लोगों की भर्ती होती रही है।
पूर्व में वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य सचिव ने पूर्व सैनिकों के अलावा गैर सैन्य पृष्ठ भूमि के लोगों को भी उपनल से भर्ती का शासनदेश जारी किया था। पूर्व सैनिकों की नाराजगी के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। जबकि अब 2022 में कोविड की वजह से गैर सैन्यपृष्ठि भूमि के लोगों की फिर से इसके माध्यम से नियुक्ति का रास्ता खोल दिया गया था। शुरूआत में एक साल के लिए नियुक्ति का रास्ता खोले जाने के बाद इसे कुुछ और समय के लिए बढ़ाया गया। लेकिन अब 31 मार्च 2022 के बाद गैर सैन्यपृष्ठ भूमि के लोग उपनल के माध्यम से नियुक्त नहीं हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *