कक्षा एक से बारहवीं तक की आफ लाइन कक्षाएं होंगी शुरू
देहरादून।
कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने एक से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षण कार्यो को अब ऑफलाइन मोड में करने का फैसला लिया है जिसको लेकर गुरुवार शाम आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार कोरोना महामारी के कारण शुरू हुई ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था अब खत्म की जा रही है अब एक अप्रैल से उत्तराखंड में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से बारहवीं तक कि आफ लाइन कक्षाएं शुरू हो रही है शिक्षा विभाग की ओर से सभी ऑनलाइन कक्षाओं की बाध्यता समाप्त कर दी गई है।
अभी तक स्कूल खुले थे लेकिन इसमें अभिभावकों की सहमति से ही छात्र-छात्राएं स्कूल जा रहे थे लेकिन कोरोना के मामले में कमी आने के बाद अब राज्य में एक बार फिर से ऑफलाइन पैटर्न प्रारंभ होगा हर बच्चे का स्कूल आना अनिवार्य होगा हालांकि अभी शिक्षा विभाग की ओर से कोरोना के नियमों के पालन की हिदायत दी गई है जिससे शिक्षकों और छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े उत्तराखंड में कोरोना ढलान पर है स्थिति को सामान्य होता देख शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है।
