Thu. Aug 6th, 2026

भैरवगढी मेला 4 जून को लगेगा

समाचार इंडिया/ कोटद्वार।

पौराणिक सिद्ध पीठों और 52 गढ़ों में से एक लंगूरगढ़, द्वारीखाल ब्लॉक, लंगूरपट्टी, जिला पौड़ी गढ़वाल का मेला इस बार वर्ष दो वर्ष अन्तराल के बाद 4 जून को होगा।  3 जून  को ग्राम राजखील से दिन में जात यात्रा समस्त ग्रामवासियों के द्वारा गांव से निकल कर भैरबगढ़ी मंदिर में पहुंचेगी। और 4 जून को भव्य मेले का आयोजन और देवपूजन ग्राम वासियों द्वारा  किया जाएगा। ग्राम राजखील की बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र डोबरियाल एवं वरिष्ठ नागरिक भैरब दत्त डोबरियाल एवं ग्राम वासियों की संस्तुति पर दिनवार देखकर यह निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *