Thu. Apr 23rd, 2026

बलात्कार का आरोपित बंदी

logo

समाचार इंडिया/ कोटद्वार।

कोटद्वार। 19 मार्च को एक स्थानीय निवासी पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना पैठाणी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि पंकज सिंह रावत ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी में  पंजीकृत कर विवेचना के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों एंव सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त पंकज सिंह रावत को 21 मार्च को तिरपालीसैन रोड़ नर्सरी बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार  अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *