Thu. Apr 23rd, 2026

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी मैक्स, चार की मौत

पौड़ी।

पौड़ी जनपद के पैठाणी से होली खेलकर चमोली जिले के चांदपुर पट्टी के बिसौणा गांव जा रही होल्यारों से भरी मैक्स वाहन बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने  राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में चार की मौत हो गई है, जबकि दस  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया है। चमोली जनपद का चांदपुर गढ़ी क्षेत्र पौड़ी जनपद से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सायं चार बजे होल्यारों से भरी एक मैक्स  पैठाणी से चमोली जनपद वापस लौट रही थी। इसी दौरान पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर  अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिली, उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और राहत कार्य मे जुट गए। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से राहत कार्य शुरू किया। हादसे में अमित नेगी(16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित सिंह(19) पुत्र शेर सिंंह, बलवंत सिंह(19) पुत्र कल्याण सिंंह (22) और संतोष(22) पुत्र आनंद सिंंह की उपचार के दौरान पाबौ अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंंह, लक्ष्मण सिंह व महेंद्र सिंह घायल हुए हैं।  हादसे के शिकार हुए सभी लोग एक ही गांव के थे। घटना के बाद से बिसौणा गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *