Thu. Apr 23rd, 2026

गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे दिया। गोदियाल उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे कम कार्यकाल वाले अध्यक्ष रहे। 22 जुलाई 2021 को कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड की कप्तानी सौंपी थी। विधानसभा चुनावों की समीक्षा के बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार की समीक्षा के बाद मंगलवार को हाईकमान ने सभी अध्यक्षों से इस्तीफे मांग लिए। हाईकमान का इशारा होते ही गोदियाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया। गोदियाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *