कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी
देहरादून।
कोरोना काल में अस्पतालों में उपनल के जरिए स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात किए गए थे। लेकिन, अब कोरोना के मामले कम होते ही कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन कर्मचारियों की सेवाएं जारी रखने के लिए सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को हटाने का आदेश जारी कर दिया।
आदेश में कहा गया है किवर्ष 2020 एवं 2021 में कोरोना संक्रमण (कोविड-19) की प्रथम एवं द्वितीय लहर की व्याकता के प्रसार को रोकने एवं उपचार हेतु समुचित मानव संसाधन की व्यवस्था हेतु आकस्मिकता की स्थिति में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-5 के शासनादेश सं0-306 / XXVIII (5) / 2020 03 (मेका) / 2020 T.C. दिनांक 23.03.2020 एवं शासनादेश सं0- 311/XXVIII(5)/2020-03 (मेका) / 2020 T.C. दिनांक 24.03.2020 तथा शासनादेश सं0-474 / XXVIII-1/21-01 (19)/2021 दिनांक 07.05.2021 के प्राविधानान्तगर्त, आपकी आउटसोर्स संस्था उपनल के माध्यम से 462 विभिन्न संवर्ग के कार्मिकों को 11 माह हेतु तैनात किया गया था, जिनकी समयावधि शासनादेश संख्या- 321 / XXVIII (5)/2020-03 (मेका)/2020 T.C-I दिनांक 03.03.2021 के द्वारा 31.05.2021 तक एवं शासनादेश सं0-461 / XXVIII-1/21-01 (6)/2020T.C-2 दिनांक 28.04.2021 के द्वारा दिनांक 28.02.2022 तक तथा शासनादेश सं0-1567 / XXVIII-1/21-01 (6)/2020 T.C दिनांक 31.12.2021 के द्वारा 31.03.2022 तक या कोविड महामारी रहने तक जो भी पहले हो तक सेवा में बने रहने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
