Sun. Sep 22nd, 2024

रेखा आर्य :महिलाओं ने भाजपा को शानदार जीत दिलाई

देहरादून।

रविवार को नवनिर्वाचित विधायक रेखा आर्य के आवास पर आंगनबाड़ी संगठनों की महिलाएं पहुंची। इस मौके पर उन्होंने रेखा आर्य की जीत की खुशी जताई और उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं ने भाजपा को शानदार जीत दिलाई है। महिलाओं को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है,वे उसका जिम्मेदारी से पालन करती हैं। और ये बात के केन्द्रीय नेतृत्व के संज्ञान में है। बोली कि उत्तराखंड के हित में जो हो,वही निर्णय मुख्यमंत्री को लेकर लिया जाना चाहिए। वहीं इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने रेखा आर्या के पिछले 5 साल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से इस बार कैबिनेट में उनका पद और कद बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री नवनिवार्चित विधायक रेखा आर्य ने कहा कि पांच वर्षो के कार्यकाल में मैंने मत्सयपाल, डेरी विभाग पशुपाल दुग्ध सहकारी समति को ऊंचे पायदान पर पहुचाने का प्रयास किया। कहा कि अपने कार्यकाल में आगनबाड़ी हो या आशा वर्कर महिलाओं के लिए ठोस पहल की है जिसका लाभ उन्हें आज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभागों के कर्मचारियों को शक्त करने में ठोस पहल की है। यह सारे लक्ष्य को बढ़ाने पर आने वाले वक्त में सभी का कार्य रहेगा। एक प्रशन के जबाब में उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व उनके चेहरे में पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ा गया है वह तक जब उन्हें मात्र पांच छह महिने को काम करने का मौका मिला है। आज प्रदेश में 47 सीटें उन्हीं के बदोलत ही आई है। उन्होंने अपने शासनकाल में अच्छे फैसले लिए है चाहे महिलाओं के परपेक्ष में हो या युवाओं के परिपेक्ष में हो किसानों का मुद्दा रहा हो या जिला पंचायत हो या प्रतिनिधियों का रहा है इन सभी मुदों पर उन्होंने ठोस पहल की है। यह दुभाग्यपूर्ण रहा कि है वह स्वयं अपने विधान सभा सीट से हार गये है। मुझे लगता है कहीं ने कहीं षड्यंत्र रचा गया है जिस कारण उन्हें हराया गया हो। जीत हार तो लगा रहता है उन्होंने जो कार्य अपने शासनकाल में किया है उसमें कोई दोहराय नहीं है हमें उनेक विकास कार्यो की सराहना की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *