Wed. Apr 22nd, 2026

आपस में टकराई बाइक, एक की मौत

रुद्रपुर।

सितारगंज के बिज्टी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी रामदयाल (35) पुत्र मिट्ठू लाल अपनी पुत्री अंतरा के साथ बाइक से अपनी ससुराल खटीमा के सत्रहमील चौकी क्षेत्र के हल्दीफार्म जा रहे थे। बिज्टी मार्ग पर पटिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रामदयाल, अंतरा और दूसरी बाइक पर सवार चोरगलिया जिला नैनीताल निवासी तेज सिंह गोनिया, उनके साथी अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रामदयाल की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *