Fri. Sep 20th, 2024

स्पा में शामिल हुए रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र

लखनऊ। आखिरी चरण की वोटिंग से दो दिन पहले भाजपा (BJP) को बड़ा झटका लगा है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने शनिवार को आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने  आजमगढ़ में चुनावी जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की बात कही।  साथ ही बीजेपी पर जमकर निशाने साधे। कहा कि चुनाव के छह चरणों में ही बीजेपी के नेताओं के घरों से पार्टी के झंडे उतरने लगे हैं। आज मयंक जोशी के सपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत हुई है। गौरतलब है कि रीता बहुगुणा जोशी ने इस बार बेटे के लिए बीजेपी से टिकट मांगा था। यहां तक कहा था कि अगर पार्टी में एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट देने निर्णय किया है तो वह अपना सांसद का पद त्यागने को तैयार हैं। लेकिन bjp ने टिकट नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *