Wed. Jun 17th, 2026

कांग्रेस ने जारी की 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 11 टिकट और घोषित कर दिए हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत रामनगर, देहरादून कैंट से सूर्यकांत धस्माना, लैंसडौन से अनुकृति गुसाईं, डोईवाला से मोहित उनियाल, ऋषिकेश से जयेंद्र रमोला, ज्वालापुर से बरखा रानी, झबरेड़ा से वीरेंद्र जत्ती, खानपुर से सुभाष कुमार, लक्सर से अंतरिक्ष सैनी, कालाढूंगी से महेंद्र पाल और लालकुआं से संध्या डालाकोटी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीं, सल्ट, टिहरी, नरेंद्रनगर, चौबट्टाखाल, हरिद्वार ग्रामीण और रुड़की विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों का निर्णय नहीं हुआ है। आज दिल्ली में सीईसी की बैठक में 11 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *