Wed. Sep 23rd, 2026

उत्तराखंड हर्षिल एप्पल की पेटियों में मंडियों तक पहुंचेगें हर्षिल के सेब

logo

देहरादून। हर्षिल क्षेत्र के सेब उत्पादकों को उनके उत्पाद की बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग के लिए इस वर्ष उद्यान विभाग की ओर से विशेष पहल की गई है। यह पहला अवसर होगा जब हर्षिल के रसीले सेब उत्तराखंड हर्षिल एप्पल की पेटियों में मंडियों तक पहुंचेगें। जिससे इस बार सेब के ठेकेदार मंडियों में उत्तरकाशी के सेब को किसी दूसरे नाम से नही बेच पाएंगे। उद्यान विभाग ने हर्षिल क्षेत्र के आठ वाइब्रेंट गांव के सेब उत्पादकों को सेब की पैकिंग के लिए 50 प्रतिशत छूट के साथ कोरुगेटेड बॉक्स वितरित करने शुरू कर दिए हैं।
उद्यान विभाग हर्षिल के सेब को बाजार में अलग और विशिष्ट पहचान दिलाना चाहत है। इस वर्ष किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे पैकिंग बॉक्सों पर विशेष रूप से ‘हर्षिल’ शब्द भी प्रिंट कराया गया है। इससे पैकिंग के स्तर पर ही उत्पाद की पहचान स्पष्ट होगी और बाजार में हर्षिल के सेब को एक विशिष्ट ब्रांड के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। सहायक उद्यान अधिकारी टीएस पुंडीर ने बताया कि हर्षिल क्षेत्र में उत्पादित सेब की गुणवत्ता को देखते हुए इसे ‘उत्तराखंड हर्षिल एप्पल’ ब्रांड के रूप में व्यापक पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *