Fri. Sep 11th, 2026

राशन कार्ड सत्यापन में तेजी लाने को कहा

देहरादून। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व प्राप्ति एवं संवर्द्धन, दैवीय आपदा, विस्थापन तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व बढ़ाने तथा नियमित प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने और राशन कार्ड सत्यापन में तेजी लाने को कहा। खाद्य सुरक्षा विभाग को नियमित नमूना जांच तथा एसडीएम को निरीक्षण के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग की समीक्षा में डीएम ने शिविर लगाकर अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। श्रमिकों को जिला मुख्यालय न आना पड़े, इसके लिए सीएससी केंद्रों पर श्रम विभाग की लॉगिन आईडी उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र पत्राचार करने को कहा। मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए। आबकारी विभाग को ओवररेटिंग व अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई तथा नगर निकायों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट हेतु भूमि चयन शीघ्र पूरा करने को कहा। तहसीलों को प्रमाण पत्र समय से जारी करने और पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *