खेल विभाग की समीक्षा की
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल तथा खेल विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने युवाओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता से पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खेलो इंडिया, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना, खेल महाकुंभ, युवा महोत्सव एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की। बाल एथलीटों को बेहतर सुविधाएं और छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के साथ प्रतिभा खोज अभियान तेज करने को कहा। दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं का विस्तार और विभागीय समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
