प्रभारी सचिव ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
रुद्रप्रयाग। राज्य सरकार ने केदारनाथ यात्रा में मुख्यमंत्री के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवहन जैसी अन्य सेवाओं को उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने प्रभारी सचिव को बताया कि यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
