Sun. Aug 16th, 2026

सेल्फी के चक्कर में सहस्त्रधारा नदी में गिरी युवती मौत

logo

देहरादून। सहस्त्रधारा में घूमने आई हरियाणा की युवती  की सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरने से मौत हो गई। पैर फिसलने के बाद महिला नदी के तेज बहाव में बह गई। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार  नदी किनारे एक महिला फोटो खींच रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरी। महिला के नदी में बहने की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को  बुलाया।खोजबीन में कुछ देर बाद युवती सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली। टीम ने उसे बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नेहा आर्य (28) निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास, कोतवाली नगर, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई।  घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *