डीएम ने किया पौधरोपण और जनसंवाद
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हरेला महोत्सव के अवसर पर पुरोला विकासखंड के धिवरा गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ पौधरोपण और जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अकरू का डांडा क्षेत्र में पर्यटन विकास, सुनाली-धिवरा मार्ग की मरम्मत और सुनाली-उपरा-धिवरा से लेगड़ा थात तक सड़क निर्माण की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित मार्ग का स्वयं निरीक्षण किया और जियोलॉजिकल सर्वे कराने के निर्देश दिए। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा—धरातल पर लोगों से जुड़ना और उनकी समस्याओं को सुनना ही सुशासन की असली पहचान है।
