Thu. Aug 13th, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उत्तरकाशी। मोरी में “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रशांत आर्य ने विद्यार्थियों को SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची सत्यापन और मतदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें Electoral Literacy Messenger बनकर परिवार व समाज में निर्वाचन संबंधी सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में पुस्तकालय की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की। निर्माणाधीन भवन में देरी की शिकायत पर कार्यदायी संस्था से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। छात्रों ने भूगोल व संस्कृत विषय शामिल करने की मांग भी रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *