Sat. Jul 11th, 2026

अवरुद्ध मार्ग पर यातायात बहाल

उत्तरकाशी। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण नगुण में अवरुद्ध गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। मार्ग खुलवाने के लिए बीआरओ ने पॉकलेन और जेसीबी मशीनों से लगातार मलबा हटाने का कार्य किया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मौके पर पहुंचकर सड़क बहाली कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को शीघ्र यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग खुलने की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात में भूस्खलन से मार्ग बहाली चुनौतीपूर्ण होती है, फिर भी प्रशासन पूरी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *