सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
रुद्रपुर:। उधम सिंह नगर और रामपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पहला हादसा रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पिपली, बिलासपुर निवासी छत्रपाल सिंह (46) पुत्र छोटेलाल सिंह पिछले 18 वर्षों से द ग्रीन पैनल कंपनी में कार्यरत थे। 10 जून की शाम करीब सात बजे वह अपनी स्विफ्ट कार कंपनी में छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल छत्रपाल सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी और उसका नंबर भी कोई नोट नहीं कर पाया।
