यात्रा जोखिमपूर्ण होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के दिए निर्देश
देहरादून। मौसम का मिजाज बिगड़ने और भारी बारिश में चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने राज्य में बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के दौरान अफसरों को यह निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जन-जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा कि खराब मौसम या भारी बारिश के कारण यात्रा जोखिमपूर्ण होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए। इन स्थानों पर भोजन, पेयजल, दवाइयों और आवास जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। स्थिति ठीक होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने प्रदेशभर में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
