Mon. Jul 6th, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की

उत्तरकाशी। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी  प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सभी पात्र किसानों के केसीसी और फसल बीमा को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पर संबंधित बैंकों की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी। किसानों को फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल या टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराने को कहा गया। बैठक में फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाने के प्रस्ताव तथा अन्य फसलों को भी योजना में शामिल करने पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *