Mon. Jul 6th, 2026

हरेला पर बागेश्वर में 60 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी हरेला पर्व-2026 के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरेला पर्व के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले व्यापक पौधरोपण अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को तीन दिनों के भीतर अपनी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अधिक से अधिक फलदार एवं स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वन विभाग को पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, विभागवार लक्ष्य आवंटित करने तथा पौधरोपण स्थलों का पूर्व चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्ययोजना तैयार कर अभियान को सफल बनाने को कहा।बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी एम.एस. गुसाईं ने बताया कि इस वर्ष जनपद में 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधे वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। हरेला पर्व के अवसर पर सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, जो पूरे माह तक जनभागीदारी के साथ संचालित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *