Mon. Jun 22nd, 2026

सम्मान समारोह आयोजित किया

उत्तरकाशी।  साहित्य प्रेस परिषद के तत्वावधान में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में चयनित अधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य ने कहा कि सिविल सेवा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने चयनित अधिकारियों को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। एसपी श्रीमती कमलेश उपाध्याय एवं सीडीओ श्री जय भारत सिंह ने भी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चयनित अधिकारियों से तैयारी, समय प्रबंधन और सफलता के सूत्रों पर संवाद किया। परिषद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *