पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी
देहरादून। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे के लिए राज्य के पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 से 25 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है, जिससे वर्षा गतिविधियों में और वृद्धि हो सकती है।
