Mon. Jun 22nd, 2026

करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

logo

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ और पैठाणी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपरा की आधारशिला है तथा इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके बाद मंत्री ने विकासखंड थलीसैंण के ग्राम पल्ली में लगभग 55.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।
कैबिनेट मंत्री ने 7.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 6.40 किलोमीटर लंबे हिंवालीधार-सिरतोली मोटर मार्ग का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नयी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *