Fri. Jun 19th, 2026

केंद्रीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए : शाह

देहरादून। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पीएमजीएसवाई और ब्रिडकुल के अधिशासी अभियंताओं की अनुपस्थिति पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब कर उनके तबादले के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं, पोस्टमार्टम व्यवस्था, दूरसंचार नेटवर्क, कृषि और बागवानी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सांसद ने केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचना चाहिए। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *