यात्रा मार्गों पर दिन में बड़े वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रखा जाएं : मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया ‘‘एसओपी‘‘ में सख्त प्रावधान किए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर दिन के समय बड़े वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रखा जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यात्रा दूसरे और अधिक चुनौतीपूर्ण चरण में प्रवेश कर रही है, जहां मानसून एवं प्रतिकूल मौसम प्रमुख चुनौती होगा। ऐसे में यात्रा को और अधिक सतर्कता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ संचालित किया जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं से प्राप्त फीडबैक, शिकायतों एवं सुझावों की दैनिक समीक्षा करने और आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गढ़वाल आयुक्त व आईजी गढ़वाल को चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के भी निर्देशदिए।
