छात्रों की जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश
देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं की जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा। राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कुलपतियों को विश्वविद्यालयों के वेब अनुप्रयोगों को साइबर खतरों से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी लीक रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान में डिजिटल जानकारी की सुरक्षा एक चुनौती है। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को डिजिटल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 में डीपीडीपी अधिनियम लागू किया है। यह अधिनियम साइबर सुरक्षा, जानकारी गोपनीयता और ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए है।
11 एजेंसी
