कुम्भ मेले से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरा करें : कैड़ा
Oplus_131072
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों से कुंभ मेले से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिये हैं। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को संविधाएं और सुरक्षा उपलब्धता सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सड़कों, पुलों, घाटों, पार्किंग स्थलों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ उन्होंने यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी समय रहते मजबूत करने पर जोर दिया । श्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने शंकराचार्यों को कुंभ मेला-2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है । उन्होंने कहा कि संत समाज और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
