सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे
हरिद्वार । जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया । जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई । जनसुनवाई में शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत लालढांग के ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट ने ग्राम डालूपुरी लालढांग में मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय राजपाल सिंह के खसरा नंबर 695 में नलकूप विभाग बहादराबाद ने एक ट्यूबवेल स्वीकृत हो रखा है,उन्होंने नलकूप के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी दिलाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति हरिद्वार उत्तराखंड के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी ने पूर्व सैनिकों,वीर नारियों एवं आश्रितों के लिए मिलन केंद्र बनवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता शैलेन्द्र कुमार ग्राम रानीमाजरा ने पुरानी पाइप लाइन से पानी का नया कनेक्शन लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी योगेंद्र कुमार निवासी बिन्डू खडक ने सजरा रकबा दुरुस्तीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी कालूराम पुत्र श्री हरजस लक्सर ने खेत के लिया पीडब्ल्यूटी हेतु विद्युत विभाग में 08 महीने पहले विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन शुल्क समेत प्रार्थना पत्र जमा किया था। लेकिन आज तक विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है,कनेक्शन करायें जाने कोई लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी मांगेराम निवासी शिवदासपुर ने राशन कार्ड में बच्चों के नाम अंकित कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
