Mon. Jun 1st, 2026

पर्यटकों के लिए खुला फूलों की घाटी

Oplus_131072

फूलों की घाटी पर्यटकों के दीदार को खुली

गोपेश्वर।  चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी  पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। गेट खुलने से देशी-विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगे।
बताते चलें कि फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं मानी जाती है। यहां बड़ी संख्या में हिमालयी जड़ी बूटियां और फूल पाये जाते हैं। घाटी की जैव विविधता को देखते हुए यूनेस्को की ओर फूलों की घाटी को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जग गई है। आमतौर पर यह घाटी अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक खुली रहती है। मानसून के आगमन के साथ यहां फूलों की बयार शुरू होती है। जुलाई से सितंबर के बीच नाना प्रकार के फूल खिलने से पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं।
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल, पुलिस के घांघरिया चैकी प्रभारी अमनदीप सिंह समेत वनकर्मी और पर्यटक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *