Thu. May 28th, 2026

आज से प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आज से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि और भारी बारिश हो सकती है, जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट है। खासतौर पर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *